रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : यूपी के शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। थाने पहुंची पांच महिलाओं ने जो खुलासा किया जानकार पुलिस वालों के पैरो तले जमीन ही खिसक गई। महिलाओं ने बताया कि सभी ने एक ही युवक से शादी रचाई है। वहीं पति उससे देह व्यापार का धंधा कराता है।
देह व्यापार की शिकार महिलाओं ने बताया कि आरोपी पति खुद को साधु कहता है। उसने पांच शादियां की और सभी महिलाओं को नशीला इंजेक्शन दे कर उससे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है। शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने आरोपी साधु के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार महिलाओं का आरोप है कि अनुज चेतन सरस्वती, साधु के रूप में वहशी दरिंदा है। वह सत्संग करता है और तंत्र विद्या कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा लेता है। इसके बाद उससे शादी करता है और देह व्यापार में धकेल देता है। इसके आलावा उसने कई महिलाओं से दुष्कर्म भी किया है।
बता दें कि आरोपी अनुज चेतन सरस्वती शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के संगम इंटर कालेज के पास रहता है। वहीं अब डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के आदेश के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।