भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिखाई उत्सुकता --बघेल ने निवेशकों के सवालों के दिए जवाब





रिपोर्ट मनप्रीत सिंह




   रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की। यहां भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।









बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना (छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के सदस्यों से भी मुलाक़ात की।


इंडिया कम्युनिटी सेंटर में चर्चा के दौरान बघेल ने प्रदेश की विनिर्माण इकाइयों और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ को “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के लिए भारत में शीर्ष राज्यों में स्थान दिया गया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ निवेश करने के लिए सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यह केंद्र में स्थित है और यहाँ बेहतर कनेक्टिविटी है।


उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति निवेशकों के लिए काफी अनुकूल है। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार सृजन, पोषण आदि पर ध्यान देने से आदिवासियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप नक्सल आंदोलन में कमी आई है। उन्होंने उल्लेख किया कि आदिवासी क्षेत्रों में हाट बाजार में मोबाइल क्लीनिकों से स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान बघेल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनी इक्विनिक्स का भी भ्रमण किया।






Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image