रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने की जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में पति, पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। शव उनके ही बताए जा रहे हैं। घर में से बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 12 साल, 14 साल और 18 साल है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। मृतकों में दो महिलाएं बताई जा रही हैं।
डीसीपी जिले पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या मौके पर हैं। उनका कहना है जांच की जा रही है, तीन शव एक कमरे में और दो शव एक कमरे में मिले हैं। मृतकों में शिवम, सचिन और कोमल शामिल हैं। शिवम 12वीं,
सचिन 7वीं और कोमल 8वीं में पढ़ता था। तीनों बच्चे यमुना विहार बी-2 राजकीय स्कूल में पढ़ते थे। मृतक परिवार मूल रूप से जिला सुपौल, गांव मलहनी बिहार का रहने वाला था।