खराब मौसम में लैंडिंग के चलते क्रैश हुआ विमान, तीन हिस्सों में बंटा प्लेन -177 यात्री थे सवार


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


 रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : राजधाानी तुर्की से दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि बुधवार राज एक विमान क्रैश हो गया, इस दौरान विमान में 177 यात्री सवार थे। हादसे में विमान में सवार 52 यात्री घायल हो गए। वहीं, एक यात्री की मौत की जानकारी मिल रही है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हादसे के विमान के तीन टुकड़े हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीम यात्रियों को बाहर निकालने का काम कर रही है। वहीं, हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है 


मिली जानकारी के अनुसार पेगासस एयरलाइन्‍स का एक विमान इस्तांबुल हवाई अड्डे पर लैंडिंग कर रहा था। इस दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। बताया जा रहा है कि विमान को खराब मौसम में उतारने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे से विमान जी हिस्सों में बट गया। इसका एक हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया, जबकि पिछला हिस्सा टूटकर नीचे की ओर लटक गया था


इस्तांबुल के गवर्नर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 52 यात्री घायल हो गए हैं। पेगासस एयरलाइन्स के इस विमान में कुल 177 यात्री सवार थे। यह विमान इजमिर शहर के एजियन से बहुत खराब मौसम में इस्तांबुल के साहिबा गोकचेन हवाई अड्डे की ओर आ रहा था। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके विमान और उसके अंदर लगी आग की तस्वीर भी जारी की है। हादसे के बाद में पहुंचे बचाव दल ने आग को बुझाने में सफलता हासिल की


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image