मंत्री कवासी लखमा ने कहा --खैर नहीं अब प्रतिबंधित गुटखा और जर्दा बेचने वालों की


रिपोर्ट  मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष  : छत्तीसगढ़ में जर्दा पर प्रतिबंध होने के बावजूद ठेलों और दुकानों में धड़ल्ले से गुटखा और जर्दा बेचे जा रहे हैं। खुलआम गुटखा की बिक्री को लेकर प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।


मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में खुलेआम प्रतिबंधित गुटखा का विक्रय किया जा रहा है। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ जल्द की कार्रवाई की जाएगी। सरकार अवैध गुटखा व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है।


इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि प्रदेश में हुक्काबार को पूर्णत बंद करने के फैसले के बाद अब प्रदेश सरकार गुटखा पर भी शख्त होने वाली है। जर्दायुक्त गुटखा पर प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहे जर्दा युक्त गुटखा को जड़ से ख़त्म करने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कड़ा रूख अपनाने की बात कही है।


उनका मानना है की लगातार प्रदेश में जिस तरह से हुक्काबार से युवा पीढ़ी जिनमें युवतिया भी शामिल है वो नशे के गिरफ्त में आ रहे थे, जिसको देखते हुए हुक्काबार को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया। उसी तरह अब गुटखा पर भी पूर्ण तरह से नकेल कसी जाएगी। साहू ने प्रदेश में कहा नशा और सट्टा को फोकस किया जा रहा है जिसपर कड़ाई से रोक लगाने का काम सरकार करेगी।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image