ओवैसी ने संविधान की कॉपी ट्वीट कर पीएमओ को टैग किया --काशी-महाकाल एक्सप्रेस / ट्रेन में भगवान शिव के लिए आरक्षित सीट पर सियासत

रिपोर्ट मनप्रीत सिंग

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : 



  • काेच बी-5 में सीट नंबर 64 काे बाबा महाकाल के लिए आरक्षित रखा गया, इसमें एक छोटा-सा मंदिर भी बनाया गया

  • ट्रेन को रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो सोमवार सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंची


 

सुरू की गई काशी-महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के लिए रिजर्व सीट काे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने पीएमओ को ट्वीट कर ट्रेन में सीट पर शिव मंदिर बनाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने संविधान की एक कॉपी को भी अटैच किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 



उत्तर प्रदेश के काशी और मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्याेतिर्लिंग तीर्थस्थलाें काे जाेड़ने वाली आईआरसीटीसी की निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस सोमवार सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उज्जैन और इंदौर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्वागत भजन गाकर किया गया।  ट्रेन के काेच बी5 में सीट नंबर 64 काे बाबा महाकाल के लिए आरक्षित रखा गया है। लाेगाें काे इसकी जानकारी रहे, इसके लिए सीट पर मंदिर बनाया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी भगवान के लिए सीट आरक्षित की गई है। ट्रेन में भक्ति संगीत, हर कोच में दो निजी गार्ड और केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा। ट्रेन के इंदौर पहुंचने पर भक्तों ने भजन गाकर स्वागत किया। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर, बीना, भाेपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंची। इस ट्रेन के हर कोच में 5 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। ट्रेन मेंं कुल 1080 सीट हैं। न्यूनतम किराया 1629 रु. है। यह ट्रेन आम जनता के लिए 20 फरवरी से शुरू होगी।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image