CHHATTISSGARH VISHESH SPECIAL - अगर भारत में कोरोना के तीसरे स्टेज में प्रवेश कर लेता तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अगर कोरोना वायरस को आप अब भी सीरियसली नहीं ले रहे तो सावधान हो जाइए. अब आपका इसको लेकर ढीला रवैया आपकी जिंदगी को कई गुना ज्यादा खतरे में डाल सकता है. देश में कोरोना वायरस फिलहाल दूसरे स्टेज में है लेकिन जिस तरह से इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है उससे जल्द देश तीसरे स्टेज में प्रवेश कर सकता है.


अगर भारत में कोरोना तीसरे स्टेज में प्रवेश कर गया तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी. अगर कोरोना का कम्यूनिटी फैलाव हुआ तो इससे खतरनाक कुछ नहीं हो सकता है. ऐसे में आपको अपनी जान की रक्षा स्वयं करनी है. अगर आपने दूसरे स्टेज में ही कुछ बचाव के उपाय अपना लिए तो आपको फायदा होगा. ऐसे में आज हम आपको बचने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही तीसरा स्टेज क्या है और कितना खतरनाक है इसके बारे में भी बताने जा रहे हैं.


स्टेज तीन को क्मयूनिटी ट्रांसफर कहा जाता है. इसमें खतरा इसलिए ज्यादा और भयानक है क्योंकि इसमें मरीज के वायरस से संक्रमित होने का पता नहीं चलता है. ऐसे में बीमारी की हालत में ही उसका संपर्क दूसरे स्वस्थ लोगों से होता है और वायरस एक चेन की तरह एक से दूसरे में फैलता जाता है. इसके बाद इस बीमारी का चौथा स्टेज होता है जो सबसे खतरनाक है क्योंकि चौथी स्टेज का मतलब महामारी होता है, यानी जब देश के अंदर ही बड़े भौगोलिक स्तर पर बीमारी अपने पैर जमा ले तो मान लीजिए यह चौथी स्टेज है. चीन में कोरोना वायरस ने महामारी की शक्ल ले ली थी. इसके अलावा इटली, ईरान और स्पेन में भी कोरोना चौथी स्टेज पर है.


बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image