मशहूर अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की बड़ी भविष्यवाणी




रिपोर्ट मनप्रीत सिंह




रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के 13वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है।









भारत की अर्थव्यवस्था पहले ही संकट के दौर से गुजर रही है। जीडीपी लगातार कम होती जा रही है और निम्न स्तर पर चल रही है। इस वजह से पहले ही मोदी सरकार काफी दबाव में चल रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। हालांकि सरकार के लिए एक और बुरी खबर आ गई है। मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है जो मोदी सरकार की चिंता को और बढ़ाने वाली है। ये भविष्यवाणी मनमोहन ने द हिन्दू अखबार में लिखे अपने लेख में की है।
मशहूर अर्थशास्त्री हैं मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह शुरू से ही बड़े कांग्रेसी नेता रहे हैं। उन्होंने यूपीए की सरकार में 10 साल तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने देश की जीडीपी को भी संभाला था और मंदी के बाद भी भारत को ज्यादा संकट का सामना नहीं करना पड़ा था। मनमोहन सिंह मशहूर अर्थशास्त्री हैं और विदेश में पढ़े लिखे हैं। मोदी सरकार भी बजट बनाते समय अक्सर उनकी सलाह लेती है।
जानें मनमोहन सिंह की बड़ी भविष्यवाणी
मनमोहन सिंह ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से लेकर कई मुद्दों पर द हिन्दू अखबार में लेख लिखकर मौन तोड़ दिया है। उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मनमोहन सिंह ने भविष्यवाणी की है कि देश की जीडीपी एक फीसदी तक गिरने वाली है। मशहूर अर्थशास्त्री ने अपने लेख में दावा किया है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत की जीडीपी को ये झटका लगने वाला है। वहीं उन्होंने कहा है कि अगर संकेतक सही रहे तब इतनी गिरावट होगी, वरना स्थिति और खराब होने वाली है। मनमोहन ने इससे पहले जीएसटी और नोटंबदी की वजह से दो फीसदी जीडीपी गिरावट का दावा किया था। कमोबेश उनकी ये भविष्यवाणी भी बाद में सही ही साबित हुई।





Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image