रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोरोना प्रभाव के बीच शनिवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। पाइप लाइन लिकेज, मरम्मत, संपवेल और सफाई के चलते शहर के टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जिसके चलते आधे शहरवासियों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर की टंकी में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिसके चलते इन टंकियों से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस दौरान निगम प्रशासन टैंकर और पावर पंप जलापूर्ति करेगी। इन इलाकों में नहीं आएगा पानी पाइप लाइन लिकेज, मरम्मत, संपवेल और सफाई के चलते डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।