निगम की फूड सप्लाई सेल ने 18 हजार लोगों तक पहुंचाया खाना, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 4 हजार परिवारों को मिला निःशुल्क राशन


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :  रायपुर नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों की सहायता के लिए शुरू की गई फूड सप्लाई सेल के जरिए अब तक 18 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल शाम अपने निवास कार्यालय में खाद्यान्न वितरण योजना का शुभारंभ किया था।


स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक लगभग 4 हजार परिवारों को निःशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करायी गई है। रायपुर जिले में शुरू की गई फूड सप्लाई सेल के दूरभाष क्रमांक 0771-4055574 के माध्यम से अब तक 9 हजार लोगों को भोजन कराया गया हैं इसके लिए तीन सामाजिक संगठनों के सदस्य पालियों में अपनी सेवाएं देकर घर तक भोजन प्रतिदिन पहुंचा रहे हैं। रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 100 से भी अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं नागरिकों को भोजन एवं राशन वितरित कर रही है एवं उनके 2000 कार्यकर्ता सक्रियता से इस कार्य में लगे हैं। इसके अलावा पशु-पक्षियों के चारे एवं चिकित्सा सुविधा के लिए दो सामाजिक संस्थाएं कार्य कर रही है। स्वच्छता कार्य में लगे सफाई कर्मियों व अन्य मैदानी अमले के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी चार सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है।


गौरतलब है कि कोविड 19 के रोकथाम और नियंत्रण की मुहीम के तहत चल रहे लॉकडाउन के दौरान रायपुर शहरी क्षेत्र के तीस हजार जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किए जाने की मानवीय पहल रायपुर नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम द्वारा निर्धारित मात्रा में प्रति परिवार के मान से चावल, दाल, तेल, मसाला सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई है। नगर निगम रायपुर द्वारा शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, तेल, मसाले, आलू, आटा, दूध का पैकेट, मास्क, साबुन आदि रायपुर में निवासरत सभी दिहाड़ी मजदूर परिवारों को तथा बिना राशन कार्डधारी परिवारों को वितरित किया जा रहा है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image