रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : Covid-19 नॉवेल कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई के मद्देनजर जमनीपाली स्थित एनटीपीसी संयंत्र प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाते हुए आज अपने आवासीय परिसर और संयंत्र जाने वाले गेट को बंद कर दिया है. इसके साथ ही आवासीय परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लग गई है. प्रबंधन ने मेन गेट के साथ, जवाहर गेट और परिसर से बांकी, बलगी जाने वाले रास्तो को भी एहतियातन बंद कर दिया है. कड़ाई से पूछपरख और जांच-पड़ताल के बाद ही एनटीपीसी से जुड़े लोगो को ही बाहर व भीतर जाने दिया जा रहा है. रिपोर्टर ने बताया कि इस दौरान कई वाहन चालकों की गेट के सुरक्षाकर्मियों के साथ कहासुनी भी हो गई बावजूद नियमो में ढीलाई नही की गई है. हालांकि गेट नम्बर 2 मोहन टॉकीज द्वार से ही लोगो का आना जाना सुनिश्चित किया जा रहा है.