रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोरोनावायरस को लेकर भारत के कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार मरीजों में संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसलज राजस्थान की पूर्व सीएम वसूंधरा राजे सिंधिया ने खुद को और अपने बेटे दुष्यंत सिंह को आइसोलेट कर लिया है। सूधरा राजे ने बताया गया कि सांसद दुष्यंत और उसके ससुराल वालों ने बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में हिस्सा लिया था। हालांकि जांच के दौरान दुष्यंत की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड मशहूर गायिका और बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। कनिका और उनके परिवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 मार्च को कनिका लंदन में थी और वहां से लौटकर उन्होंने लखनऊ में पार्टी भी की थी। सोशल मीडिया में ऐसी खबर है कि कनिका एयरपोर्ट में बाथरूम में छुपकर कोरोना जांच से बच गई थी। लेकिन उनके भाई इन दावों को खारिज किया है।