रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात करने के बाद पंजीयन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ ने 16 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकाकलीन हड़ताल को वापस ले लिया है। हड़ताल वापस लेने के पश्चात् सभी अधिकारी और कर्मचारी हमेशा की भांति 16 मार्च से नियमित रूप से अपने कार्यालयों में कार्य पर उपस्थित हुए। शनिवार को छत्तीसगढ़ के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग से संबंधित कार्यपालक अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं पंजीयन (मुद्रांक एवं वाणिज्यिक कर) मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में चर्चा किया। राजस्व मंत्री से संघ के प्रतिनिधिगण विभाग से संबंधित मांगों पर चर्चा करने के बाद समस्याओं से अवगत कराया। इस संबंध में जयसिंह अग्रवाल ने संघ की वर्षों से लंबित मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि यथासंभव उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही करवाया जाएगा। राजस्व मंत्री ने संघ के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने और समस्त कर्मचारियों को नियमति रूप से अपने कार्य पर वापस पहुंचने को कहा। संघ ने राजस्व मंत्री के सकारात्मक रूख और सौहार्द्रपूण रवैये के मद्देनजर प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है।उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को पंजीयन विभाग के समस्त कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी और 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। राजस्व मंत्री की पहल पर यह हड़ताल वापस हुई, यदि ऐसा नहीं होता होता पंजीयन कार्यालय का कार्य प्रभावित होता और रजिस्ट्री व पंजीयन से संबंधित कार्यों के लिए लोग परेशान होते।