रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : काराकस , देश को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है। सरकारी टीवी के प्रसारित कार्यक्रम के जरिए बयान देते हुए राष्ट्रपति ने देश के महिलाओं से अपील की हैं कि महिलाएं कम से कम छह-छह बच्चे पैदा करें। राष्ट्रपति की अपील सुनने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं।
दरअसल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यह अपील अपने देश की महिलाओं से किया है। वहीं छह—छह बच्चे पैदा करने को लेकर कहा ये जा रहा है कि वेनेजुएला हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति ने इस तरह की अपील महिलाओं से की है।
टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मादुरो ने कहा कि ‘‘ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाए।’’
राष्ट्रपति की इस अपील की टिप्पणी करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। उस पर से राष्ट्रपति की जनसंख्या बढ़ाने की अपील गैरजिम्मेदाराना रवैया है।