रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : सांप से डर सभी को लगता है और आप सभी ने उनसे जुड़े कई रहस्यों के बारे में भी सुना होगा। वहीं आप सभी ने कभी भी यह नहीं सुना होगा कि सांप तौलिया ही निगल गया .उस समय उसका वजन काफी बढ़ा हुआ था और फिर सांप को एनिमल हॉस्पिटल लाया गया। वहां इस बारे में पता चला कि उसने तौलिया निगल लिया है। मॉन्टी का ट्रीटमेंट किया गया और उसके पेट से एक बड़ा सा तौलिया निकला। आप सभी को बता दें कि वो एक बीच टॉवल था, जो उसने समंदर किनारे ही निगल लिया था। जिस सांप ने तौलिया निगला वह 18 साल का था। जी हां, इस मामले को ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहां मॉन्टी नाम का एक पायथन सांप तौलिया ही निगल गया और वो समंदर के किनारे पर मिला।