सावधान पुरष : कोरोना वायरस पुरुषों के लिए है ज्यादा खतरनाक , अब तक संक्रमण से पुरुषों की मौत हुई अधिक , नए शोध में हुआ खुलासा


रिपोर्ट मनप्रीत सिंग


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : Coronavirus पर एक और चौंकाने वाला शोध सामने आया है ,कोरोना वायर  संक्रमण में जहां रोजाना नई जानकारियां आ रही है. वहीं एक और चौंकाने वाला शोध सामने आया है. नई रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संक्या ज्यादा है. मौजूदा खुलासे में अब तक दुनिया भर से इकट्ठा आंकड़ों को आधार बनाया गया है.







क्या कहती है नई शोध :
अंतरराष्ट्रीय संस्था नेशनल हेल्थ इंस्टिट्युट ने अपने शोध में खुलासा किया है कि दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों में अधिक संख्या पुरुषों की है. इटली में कोरोना वायरस संकट के आधार पर संस्था ने कहा है कि कुल संक्रमित लोगों में से 60 प्रतिशत पुरुष ही हैं. वायरस की वजह से मरने वालों में मात्र 30 प्रतिशत ही महिलाएं हैं जबकि 70 फीसदी पुरुष हैं.


इस शोध को करने वाले डॉक्टर डेबोरा ब्रिक्स का कहना है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष नशे का ज्यादा आदि होते हैं. मसलन, महिलाओं की तुलना में पुरुष स्मोकिंग और ड्रिंकिंग ज्यादा करते हैं. इसके अलावा सेहतमंद रहने के मामले में भी पुरुष काफी सुस्त रवैया अपनाते हैं. यही कारण है कि किसी बीमारी से बचने के लिए जरूरी प्रतिरोधी क्षमता महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में बेहद कम होती है.


ये शोध में आई अहम जनाकारियां :


कोरोना वायरस से मौत



  • इटली में मरने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 24 है

  • चीन में मरने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 18 है

  • जर्मनी में मरने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 16 है


कोरोना के पॉजिटिव केस



  • इटली में संक्रमित होने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 14 है

  • ईरान में संक्रमित होने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 13 है

  • जर्मनी में संक्रमित होने वाले प्रति दस महिलाओं में पुरुषों की संख्या 10 है


भारत ने अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं और पुरुषों की संख्या साझा नहीं किया है. इस वजह से फिलहाल इस शोध में देश को शामिल नहीं किया गया है. लेकिन शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि एक बार सभी देशों से सूचनाएं प्राप्त होने के बाद ज्यादा सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.


उल्लेखनीय है कि भारत समेत दुनियाभर में तांडव मचा रहा है. दुनियाभर में अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 7 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं. इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 106 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1071 हो गई है. कोरोना से देश में 29 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 99 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.






Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image