27 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह


रायपुर छत्तीसगढ विशेष : भारत में कोरोना वायरस के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने दूसरी बार देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके अलावा कई राज्यों में इस लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लागू है।



इसके अलावा सरकार की ओर से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की बात को दोहराया जा रहा है। माना जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही कोरोना की चेन को तोड़ने में कामयाबी हासिल हो सकती है।


लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस मीटिंग में राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण, लॉकडाउन की स्थिति को लेकर चर्चा होगी.

प्रधान मंत्री जी  27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों की स्थिति पर फीडबैक लेंगे. राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले फीडबैक के बाद केंद्र सरकार आगे की रणनीति तय करेगी.


आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को अहम बैठक की थी, जिसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया. मुख्यमंत्रियों की सलाह पर ही केंद्र सरकार ने भी लॉकडाउन की सीमा बढ़ा कर 3 मई कर दी. अब 27 अप्रैल की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी.



Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image