अक्षय तृतीया : न बैंड-बाजे, न बारात, सामाजों के सामूहिक विवाद भी स्थगित


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह



रायपुर छत्तीसगढ विशेष : सरकारी शादियां टाली गईं, नहीं होगा 10 हजार जोड़ों का अब गठबंधन । यह दूसरा साल है जब अक्षय तृतीया पर सरकारी की ओर से कराई जाने वाले सामूहिक विवाह टल गए हैं। पिछली बार वजह आचार संहिता और इस बार कोरोना वायरस। इसका असर प्रदेशभर के 10 हजार से ज्यादा जोड़ों पर पड़ेगा, जिन्हें गठबंधन के लिए अब लॉकडाउन खुलने और स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करना होगा। इधर, समाजों ने भी सामूहिक आदर्श विवाह रद्द कर दिए हैं। इनमें भी हर साल 5 हजार से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधते हैं। दरअसल, अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को है। यह अबूझ मुहूर्त वाली तिथि होती है। इसीलिए इस दिन सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। बहुत से लोग पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अनुमति के लिए कलेक्टर को हर दिन दर्जनभर आवेदन शादियों के लिए मिल रहे हैं। विवाह के मुहूर्त मई और जून महीने में ही हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों पर 4 महीने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। तैयारी पूरी पर शादी टलने की आशंका : आकाश सिन्हा (बदला हुआ नाम) ने बताया, उनकी बहन की शादी 30 अप्रैल को है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर शादी के लिए अनुमति मांगी थी। इसमें वर-वधु पक्ष को मिलाकर 10 से ज्यादा लोगों के शामिल नहीं होने की बात भी लिखी थी, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिल पाई है। अब 8 दिन ही बाकी हैं और घर में तैयारी पूरी है। अनुमति नहीं मिलती है तो उन्हें यह शादी टालनी होगी।


अनुमति के लिए 29 मार्च से इंतजार : अंकुश यादव (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 2 तारीख को उनकी शादी धमतरी में होनी है। सिर्फ माता-पिता और भाई-बहन को साथ लेकर जाना चाहते हैं। वो भी इसलिए क्योंकि इनके बिना शादी हो नहीं सकती। कलेक्टर को 29 मार्च को अनुमति के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। मई-जून में शादी के ज्यादा मुहूर्त नहीं हैं और लॉकडाउन बढ़ता है तो उन्हें नवंबर तक इंतजार करना होगा।



Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image