चेन्नई में 25 मीडिया कर्मी को कोरोना, मचा हड़कंप


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह


रायपुर छत्तीसगढ विशेष : तमिलनाडु में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है. चेन्नै में एक स्थानीय टीवी न्यूज़ चैनल में काम करने वाले करीब 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इससे मीडिया जगत में हड़कंप मच गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई. इससे पहले मुंबई में 50 से ज्यादा मीडियाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.




बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 1500 पार हो गई है. यहां सोमवार को करीब 43 नए मामले आए. राज्य में अब तक जानलेवा वायरस के चलते 17 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले मुंबई के 50 से ज्यादा मीडियाकर्मी, जिनमें कैमरामैन, रिपोर्टर, फोटोग्राफर कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हालांकि इनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं.


पिछले दिनों बीएमसी ने फील्ड में काम कर रहे मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच कराने के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया था, जिसमें 168 पत्रकारों की जांच की गई थी. इनमें से 50 से ज्यादा मीडियाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इन मीडियाकर्मियों को गोरेगांव के फर्न होटल में रखा गया है.



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image