हजारों नर कंकालों से सजा है ये डरावना और रहस्यमय चर्च


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : दुनिया में एक ऐसा चर्चा भी है जहां हजारों नर कंकालों को सजाया गया है। देखने ये चर्च बेहद ही डरावना है, लेकिन इसका रहस्य ऐसा है कि लोग खुद चाहते ही कि मरने के बाद उनका कंकाल इस चर्च में सजाया जाए। ये जानकर आपको भले ही थोड़ा अटपटा जरूर लगे कि इंसानी कंकालों को इस तरह से सजाया गया है जैसा कि ​आमतौर पर फूलों या फिर अन्य सजावटी चीजों मंदिर मस्जिद या चर्च सजाया जाता है। हम बात कर रहे हैं सेडलेक ऑस्युअरी, जो चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में है। बताया जाता है कि इस अनोखे चर्च को सजाने के लिए 40 हजार से 70 हजार लोगों की हड्डियों का इस्तेमाल किया गया है। यहां छत से लेकर झूमर तक सबकुछ इंसानी हड्डियों से ही बनाए गए हैं। यही वजह है कि इसे 'चर्च ऑफ बोन्स' के नाम से भी जाना जाता है।


बेहद डरावना होने के बाद भी इस चर्च को देखने लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। यही वजह है कि यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वहीं इसके रहस्य कहानी भी रोचक है। यह चर्च आज से करीब 150 साल पहले यानी 1870 में बना है। कहा जाता है कि सन् 1278 में बोहेमिया के राजा ओट्टोकर द्वितीय ने हेनरी नाम के एक संत को ईसाईयों की पवित्र भूमि यरुशलम भेजा था। यरुशलम गए संत जब वापस लौटे तो वो अपने साथ वहां की पवित्र मिट्टी से भरा एक जार भी लेकर आए और उस मिट्टी को एक कब्रिस्तान के ऊपर डाल दिया। बस उसके बाद से यह लोगों के दफनाने की पसंदीदा जगह बन गई। कब्रिस्तान में पवित्र मिट्टी होने की वजह से लोग चाहते कि मरने के बाद उन्हें वहीं पर दफनाया जाए और ऐसा होने भी लगा। कहा जाता है कि 14वीं सदी में 'ब्लैक डेथ' महामारी फैली थी। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। सभी को प्राग के उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां पवित्र मिट्टी को डाला गया था। इसके अलावा 15वीं सदी की शुरुआत में बोहेमिया युद्ध में भी हजारों की संख्या में लोग मारे गए और उन्हें भी वहीं पर दफनाया गया। एक अनुमान के मुताबिक, सालाना इस अनोखे चर्च को देखने के लिए दो लाख से भी ज्यादा लोग आते हैं।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image