कोरोना के जंग के खिलाफ , छत्तीसगढ़ियो ने बुलंद हौसलो के साथ एकजुटता का परिचय दिया - कहीं दीप जले तो कहीं मोमबत्ती और कहीं टार्च और कही आतिशबाजी



रिपोर्ट मनप्रीत सिंह



 रायपुर छत्तीसगढ़  विशेष ;  आज रात छत्तीसगढ विशेष के संपादक मनप्रीत सिंह के घर में दिया लगा कर मनो ऐसा वयतीत हुआ हो  जैसे दीपावली की घड़ी आ गई हो , घड़ी की सुइयां 9 बजकर 9 मिनट पर पहुंची ,ऐसा  लगा  मानो जैसे वक्त थम गया। राजधानी रायपुर के घरों में बिजली की रौशनी बंद हो गई और दीये, मोमबत्ती की टिमटिमाती रौशनी से घरों के दरवाजे और बालकनी रौशन हो उठे। लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे , आंगन और बालकनी में निकले तथा 9 मिनट तक एक-एक दीप, मोमबत्ती,टार्च जलाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए सामूहिक शक्ति का परिचय दिया। इस दौरान किसी के हाथ में दीपक था, तो कोई मोमबत्ती लिए हुए, तो कोई टार्च और मोबाइल की लाइट जलाकर इस महाअभियान में अपनी -अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखा। 





लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा था। समय से पहले ही दरवाजे, छतों और बालकली में दीये जल उठे थे, जैसे दीपावली हो। स्टेशन रोड ,चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, गीता नगर , रामनगर, शैलेन्द्र नगर, कटोरा तालाब सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में ठीक 9 बजकर 9 मिनट पर लोगों ने दीये तो जलाए ही, साथ ही शंख, घडिय़ाल बजाकर कोरोना को  हराने का जैसे ऐलान कर दिया। आकाश में आकाशदीप उड़ते नजर आए, तो रंगबिरंगी आतिशबाजी से भी आकाश रौशन हो गया। लोगों ने पटाखे भी जमकर फोड़े। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देशभर ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में फिर एक बार एकजुटता का परिचय दिया। 

 राजधानी रायपुर की सड़कें और गलियां भले ही स्ट्रीट लाइट्स से रौशन हो रही थीं, लेकिन घरों के दरवाजे और बालकनी में जल रहे दीये, मोमबत्ती, टार्च की मद्धम रौशनी के साथ जो लोगों की एकजुटता का भाव जुड़ा था, वह हर चुनौती को मात देता नजर आ रहा था क्योंकि करोड़ों भारतीयों की शक्ति इसके साथ जो जुड़ी थी।  इस अभियान में कोविड-19 के खिलाफ लडऩे वालों के प्रति देश की कृतज्ञता भी प्रदर्शित हो रही थी।  इस दौरान अधिकांश लोगों ने अपने कम्प्यूटर, टीवी भी बंद कर दिए और 9 मिनट तक केवल एक ही बात का ध्यान रखा, कि उन्हें कोरोना वायरस जैसी महामारी को अपने बुलंद हौसलों और एकजुटता से हराना है। 

 इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की उस अपील का भी ध्यान रखा, जिसमें उन्होंने लोगों से दीया जलाते हुए सुरक्षित दूरी बनायें रखने और एक जगह एकत्रित  नहीं होने की अपील की थी।   

 


 

 



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image