रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ विशेष : छत्तीसगढ़ की राजधानी में दुकानें खुलने को लेकर असमंजस बना हुआ है। दुकान खुलते ही सड़कों पर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरु कर दिया है। रायपुर में दवा और खाने पीने की चीज़ों को छोड़ पुलिस अन्य दुकानें बंद करवा रही है। पुलिस का फोकस बर्तन, कपड़े, ज्वेलरी और अन्य दुकाने बंद करवाना है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानें खोलने के संबंध में अब तक राज्य शासन से कोई आदेश नहीं मिला है।
बता दें कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ और दुकानों और संस्थानों को लॉक डाउन के बीच खोलने की अनुमति दे दी है। इनमें बहु-ब्रांड और एकल-ब्रांड मॉल में दुकानों को छोड़कर आवासीय परिसर और बाजार परिसर शामिल हैं।
भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए हुए देश की स्थिति चिंताजनक होते नजर आ रही है। वहीं, कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर कुछ राज्यों ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉक डाउन में ढील दे दी है।