महंगा पड़ा थूकना, निगम ने ठोंका जुर्माना


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :  मास्क नहीं पहनने, थूककर गंदगी फैलाने, सामाजिक दूरी नहीं मानने वाले 240 पर 30 हजार जुर्माना । नगर निगम ने आज राजधानी रायपुर के प्रमुख मार्गों पर बिना मास्क के घूमने, सड़क पर थूकने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला।



रायपुर नगर निगम की जोन -7 की टीम ने जयस्तम्भ चौक, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक एवं गोलबाजार में यह कार्रवाई की। इस दौरान जोन 7 कनिश्नर विनोद पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे एवं स्वच्छता निरीक्षक धन सिंग राजपूत मौजूद थे। बिना मास्क पहने 139 लोगों से 13900 रूपये, थूककर गंदगी फैलाने वाले 33 लोगों से 3300 रूपये एवं सामाजिक दूरी के जन स्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत को तोड़ने वाले 68 लोगों से 13600 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 240 लोगों से कुल मिलाकर 30800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार के आदेशानुसार राजधानी के  सभी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यह कार्रवाई इन दिनों लगातार हो रही है।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image