मेडिकल स्टाफ ने किया PPE किट लेन से इनकार कहा- WHO के सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़  विशेष  : कोरोना वायरस का भय इतना है कि आम नागरिक घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं दूसरी मेडिकल टीम अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का जांच कर रही है साथ मरीजों का उपचार रहे हैं। बताया जा रहा है कि विभाग से स्वास्थ्यकर्मियों को ऐसे किट मुहैय्या कराए जा रहे हैं जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर खरा नहीं उतरते। स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टरों की टीम में शामिल सदस्यों ने किट को लेने से इंकार कर दिया है। वर्तमान में भेजा गए किट से सुरक्षा तो दूर पहनना ही खतरनाक साबित हो रहा है। शरीर तक संक्रमण पहुंचना आसान है।


यहीं कारण है कि उन्होंने किट को देखने के बाद जान जोखिम में नहीं डालने का निर्णय लिया है, और किट को लेने से इंकार कर दिया है। दरअसल ऑपरेशन में उपयोग किया जाने वाला मास्क विशेष डिजाइन की टोपी वाला होनी चाहिए। लेकिन इस कीट में किक्रेट मैच में उपयोग में लाए जाने वाले सफेद गोल टोपी को शामिल किया है। वहीं, जूता कव्हर की जगह अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला लांग गम बूट और दस्ताना जैसा है। फूल कव्हर करने वाला एप्रान भी हाफ है। केवल सामने का हिस्सा ही ढक पाएगा ,स्वास्थ्य विभाग के टैक्निशियनों का कहना है कि कोरोना संभावितों का सैंपल लेते समय उपयोग में लाए जाने वाला किट ऐसा होना चाहिए, जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा सीधे संपर्क में न आए।


ग्लबस भी कम से कम तीन होना चाहिए। वह भी मेडिकल ग्लब्स। इसके अलावा शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाला (चिप लगा हुआ) गाउन। साथ सिर और चेहर को ढका जा सका मास्क व ऑपरेशन थिएटर में उपयोग में लाए जाने वाला कैप। इसके अलावा जूते की आवश्यकता नहीं है बल्कि जूता को कव्हर करने के लिए मेडिकल शूज कैप की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के विरोध के बाद किट को जिला अस्पताल प्रबंधन ने लौटाने का निर्णय लिया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से कुल 50 और सीजीएमएससी से 5 किट आया था, जिसे मेडिकल टीम ने लौटा दिया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब घर घर जाकर 1 मार्च से विदेश से लौटे चिन्हींत लोगो का फिर से सेम्पल कलेक्ट करेगी जिसके लिए इस पीपीई किट की महती आवश्यकता है। ऐसे में विभाग की ओर से भेजे गए किट से बचाव तो दूर संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।


 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image