नक्सलियों की करतूत से ग्रामीणों में दहशत -- 20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी

 



रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :जगदलपुर, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर धमकी दी है, उन्होने 20 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। नक्सलियों द्वारा ये पर्चे जगदलपुर के कावापाल में फेंके गए हैं। नक्सलियों की इस करतूत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।


इसके पहले आज छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में बम ब्लास्ट हुआ है। सुकमा जिले के दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास नक्सलियों ने पुल को बम से ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है , जानकारी के अनुसार पोलमपल्ली गोरगुंडा के बीच स्थित पुल को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाने का प्रयास किया है। देर रात जब ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुने तो हैरत में पड़ गए। वहीं सुबह इसकी जानकारी हुई।


ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया है। बता दें कि नक्सली ग्रामीणों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना के बाद से अलर्ट हो गई है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image