शाम को आर्मी जवान ने पत्नी ​के साथ लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात






रिपोर्ट मनप्रीत सिंह





रायपुर छत्तीसगढ विशेष :  जबलपुर ,मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। जवान जितेन्द्र सिंह जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में पदस्थ था।















शाम को जितेन्द्र सिंह के घर का दरवाजा बंद देख पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो जितेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सरबजीत कौर फांसी के फंदे पर लटके मिले। पड़ोसियों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। आत्महत्या की वजह बेटे के निधन के कारण सदमा बताया जा रहा है।



चार साल पहले भी हुई बेटे की मौत


एएसपी संजीव उइके ने बताया कि मध्य प्रदेश में जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जैक राइफल्स में पदस्थ जम्मू निवासी सेना के जवान और उनकी पत्नी ने गुरुवार शाम को खुदकुशी कर ली। दोनों अपने तीन माह के बच्चे की गुरुवार सुबह मौत के कारण सदमे में थे। शाम को उन्होंने जान दे दी। दंपति के एक बेटे की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।


सुसाइड में लिखा-मर्जी से दे रहे जान


जबलपुर के कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि जैक आरआरसी मस्जिद लाइन में नायक जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरबजीत कौर (32) के साथ रहते थे। गुरुवार की शाम दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से मिली सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि हम दोनों अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं और इसमें किसी का दोष नहीं है।









Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image