शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर जानलेवा हमला


रिपोर्ट मनप्रीत सिंग


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रायपुर में लॉकडाउन के बीच भी अवैध शराब बिक रही है. मामला डीडी नगर थाना इलाके के सेंचुरी कॉलोनी का है  जहां शातिर बदमाश विनय रक्सेल ने गोलू निर्मलकर के साथ मिलकर अक्षय द्विवेदी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था. अक्षय ने पैसा नहीं दिया, तो चाकू से हमला कर दिया गया. घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं एक आरोपी गोलू निर्मलकर को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी विनय रक्सेल फरार है.



पीड़ित अक्षय द्विवेदी के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर शाम की है. जब वह घर से बाहर निकला तो विनय रक्सेल और उसका दोस्त गोलू निर्मलकर से मुलाकात हुई. ये दोनों उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, नहीं देने पर पहले तो गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी भी दी. उसके बाद आरोपियों ने कहा कि तुम शराब पीने के लिए हमें पैसा नहीं देते हो, तुम्हें अब जिंदा नहीं रहने देंगे. इसी बात को लेकर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसके हाथ और पैर में कई जगह चोटें आई हैं. पीड़ित ने परिजनों के साथ इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज कराया है.


चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अक्षय को अस्पताल में भर्ती करवाया है. घटना में एक आरोपी गोलू निर्मलकर की गिरफ्तारी हो गई है, दूसरा आरोपी विनय रक्सेल फरार है.


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image