तबलीगी जमात के लोगों को चाहिए आइसोलेशन वार्ड में खाने में अंडे करी व बिरयानी नहीं देने पर कर रहे हंगामा


 

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :  तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में बिजनौर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए इंडोनेशिया के 8 नागरिकों सहित 13 लोगों ने हंगामा किया और अंडे एवं बिरयानी की फरमाइश की. ऐसे ही आगरा के मधु रिसॉर्ट में क्वॉरंटीन किए गए जमातियों को सादा खाना मन नहीं भा रहा और वे डिनर में ‘बड़े की बिरयानी’ मांग रहे.






बिजनौर जिला अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (CMS) ज्ञानचंद ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए तबलीगी जमात के 8 इंडोनेशियाई और 5 भारतीय सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की. उन्होंने मेडिकल स्टाफ से खाने में अंडा करी और बिरयानी की मांग की. जब इनकी फरमाइश पूरी नहीं की गई तो इन्होंने हंगामा किया. जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी और सीएमओ विजय यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर तबलीगी जमात के सदस्यों को समझाया.


वहीं आगरा के मधु रिसॉर्ट में कॉरंटीन किए गए तबलीगी जामतियों का कहना है कि उन्हें मरीजों जैसा खाना नहीं खाना (बिना मसाले का खाना). उन्हें बड़े की बिरयानी चाहिए. वरना उनका कहना है कि वे 14 दिन आइसोलेशन में नहीं रुकने वाले. तबलीगी जमात के इन लोगों का कहना है कि उन्हें अगर खाने में बिरयानी नहीं दी गई तो वे कोई दवा नहीं खाएंगे, न इंजेक्शन लगवाएंगे. उनका कहना है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और साजिश के तहत उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.


ऐसा ही कुछ नजारा बस्ती मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड का है. यहां भी 31 तबलीगी जमाती रखे गए हैं. ये आइसोलेशन वॉर्ड से बाहर निकलकर घूमने लग रहे हैं और खाने में बिरयानी की डिमांड कर रहे हैं. बस्ती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने इस बारे में स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की है.






Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image