भारत के खिलाफ दुनिया के इस्लामिक देश उठा सकते हैं बड़े कदम, पाक की गुहार पर बुलाई आपातकालीन बैठक


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद में हर दिन तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान भी कश्मीर मुद्दे को लेकर आवाज तेज कर दिया है। तमाम तरह के विवादों को लेकर पाकिस्तान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से मदद की गुहार लगाई है। वहीं पाकिस्तान की मांग पर एक बार फिर से बुलाई गई ओआईसी की बैठक भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वो भी ऐसे समय में जब चीन, नेपाल के साथ कई तरह के विवादों का सामना कर रहे है , वहीं अब ओआईसी जम्मू कश्मीर मुद्दे पर आपातकालीन बैठक करने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ओआईसी की इस बैठक भारत के खिलाफ बड़े फैसले ले सकते हैं, जो किसी झटके से कम नहीं है।


बता दें कि ओआईसी संगठन में 67 देश शामिल हैं और इसे मुस्लिम दुनिया की आवाज माना जाता है। इससे पहले, सितंबर महीने में भी जम्मू-कश्मीर कॉन्टैक्ट ग्रुप के सदस्य देशों ने कश्मीर मुद्दे पर एक बैठक बुलाई थी और कश्मीर के हालात को लेकर चिंता जताई थी। वहीं ओआईसी के सेक्रेटरी जनरल डॉ. युसूफ अल ओथाईमीन ने जानकारी दी है कि यह बैठक जम्मू-कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए हो रहीं है। बताते चले कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ओआईसी से लगातार मांग करता रहा है कि वो भारत के खिलाफ ठोस कदम उठाए। लेकिन सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रभुत्व वाले ओआईसी ने कश्मीर के मामले में बहुत सक्रियता नहीं दिखाई और पाकिस्तान को निराशा ही हाथ लगी है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image