केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखे खिलाकर मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन से हुई थी पूछताछ


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : केरल में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। केरल के वन मंत्री के राजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि केरल के पलक्कड में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गर्भवती हथिनी के मौत के मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की गई।


क्या है पूरा मामला ?


इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क की एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास चबाते ही उसमें हुए विस्फोट से हथिनी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हफ्तेभर बाद 27 मई को मलप्पुरम में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी।


हथिनी गर्भवती थी


इसके बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। मामला सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। केरल ही नहीं देश के हर कोने से दोषियों को सख्त सजा की आवाज उठी। केरल सरकार ने जांच के लिए वन विभाग की विशेष जांच टीम गठित की है।


वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज


इस मामले के सामने आने के बाद केरल के वन विभाग ने ट्वीट कर कहा कि हथिनी की मौत के मामले में वन्यजीव संरक्षण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


दोषियों को हर हाल में सजा हो


देश भर में घटना की हो रही निंदा और लोगों के गुस्से के बीच केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा था कि कोझिकोड से वन्यजीव अपराध जांच दल को इस मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को हर हाल में सजा होगी।


डूबने से हुई मौत !


हालांकि, इस मामले में हथिनी की पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक नदी में डूबने और ज्यादा पानी शरीर में जाने के कारण हथिनी के फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी पुष्टि हुई है कि मुंह में धमाके के कारण उसका जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। असहनीय दर्द के कारण वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ थी। अत्यधिक कमजोरी के बाद हथिनी नदी में चली गई और वहां डूबने से उसकी मौत हो गई


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image