खतरनाक कुत्ते पालने का शौक़ीन था सेलिब्रिटी, गायब हुई प्रेग्नेंट प्रेमिका तो कुत्तों के पेट में मिली हड्डी


 Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH :दुनिया में कई तरह के क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामले रोंगटे खड़े कर देते हैं तो कुछ पर तो यकीन ही नहीं होता। ब्राजील के मशहूर फुटबॉल गोलकीपर का एक ऐसा क्राइम लोगों के सामने आया, जो वाकई बेहद हैरान करने वाली है। 35 साल के गोलकीपर ब्रूनो फर्नांडेस ने हाल ही में दो पिट्बुल्स के साथ तस्वीर शेयर की। ब्रूनो अभी 22 साल कैद की सजा काट रहा है। उसे उसके घर में ही बीवी के साथ कैद रखा गया है। इस गोलकीपर को बेहद क्रूर हत्या के लिए सजा सुनाई गई थी। दरअसल, ब्रूनों ने अपनी एक्स प्रेमिका को, जो कि प्रेग्नेंट भी थी, उसे मारकर अपने कुत्तों की खिला दिया था। इस हत्यकांड से पर्दा तब उठा था जब उसके कुत्तों के पेट से लाश की हड्डियां मिली थी।


अपनी एक्स लवर की हत्या के आरोप में 22 साल जेल की सजा काट रहे ब्राजील के गोलकीपर इन दिनों चर्चा में है। जिस शख्स ने अपनी प्रेमिका को मारकर कुत्तों को खिला दिया था, उसने फिर से खूंखार कुत्तों को पालना शुरू किया है।35 साल का ये अपराधी अभी अपने ही घर में कैद है। उसके साथ उसकी बीवी रहती है। लेकिन हाल ही में उसकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देख ऐसा तो बिलकुल नहीं लग रहा कि वो सजा काट रहा है।


2013 में ब्रूनो को अपनी प्रेमिका एलिजा समुदिओ की हत्या और उसे अपने कुत्तों को खिलाने के आरोप में 22 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।एलिजा 2010 में अचानक गायब हो गई थी। ब्रूनो ने उसके होने वाले बच्चे को अपनाने से मना कर दिया था।ब्रूना और एलिजा की मुलाक़ात 2009 में एक पार्टी में हुई थी। ये पार्टी ब्रूनो ने ही ऑर्गनाइस की थी।इसके बाद दोनों का एक बेटा हुआ। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद एलिजा गायब हो गई। उसका कोई अता-पता नहीं था।


जब खोजबीन की गई तो ब्रूनो के घर में उस समय पाले गए दो खतरनाक कुत्तों की हरकतों से शक शुरू हुआ। जब जांच की गई तो उनके पेट से इंसान की हड्डी मिली।इसके बाद ब्रूनो ने मान लिया कि उसी ने एलिजा को मारकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर ब्रूनो को खिला दिया था। फरवरी 2010 में एलिजा ने बेटे को जन्म दिया था लेकिन ब्रूनो ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया था।ब्रूनो जैसा अपराधी अभी भी ऐसे खूंखार कुत्ते पाल रहा है, इस बात से लोगों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी को जेल में रखना चाहिए ना कि यूं खुले में।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image