कितना बदल गया है सूरज, नासा ने 10 साल अध्ययन करने के बाद जारी किया वीडियो


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :सूर्य का पिछले 10 सालों से अध्ययन कर रही नासा ने सूरज का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 2 जून 2010 से 1 जून 2020 तक अध्ययन किया गया है। इन दस सालों के दौरान सूर्य में हुए बदलावों को दिखाया गया है। नासा ने एक बयान में टाइम-लैप्स वीडियो जारी करते हुए कहा कि टाइम-लैप्स फुटेज में सूर्य के 10 साल के सौर चक्र के दौरान होने वाली गतिविधि में वृद्धि और गिरावट को दिखाया गया है। नासा ने कहा कि यह सूरज बहुत बदल गया है। इस गतिविधि से वैज्ञानिकों को हमारे सबसे करीबी तारे के कामकाज के बारे में और अधिक समझने में मदद मिली है। साथ ही यह सौर मंडल को कैसे प्रभावित करता है, यह बात भी सामने आई है। नासा के अनुसार, सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र एक चक्र से गुजरता है। जिसे सौर चक्र कहा जाता है। हर 10 साल बाद सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पूरी तरह से बदल जाता है।नासा ने कहा कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 साल तक सूर्य पर नजर रखा गया, साथ ही साथ उसने सूर्य की 45 करोड़ हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली हैं और दो करोड़ गीगाबाइट डेटा भी इकट्ठा किया है। यह 10 साल का टाइम लैप्स वीडियो 17.1 नैनोमीटर के तरंग दैर्ध्य पर ली गई हैं। एक अति पराबैंगनी तरंगदैर्ध्य से ली गई ये तस्वीरें सूर्य की सबसे बाहरी वायुमंडलीय परत को दर्शाता है। नासा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में 10 साल को एक घंटे एक मिनट के जरिए दिखाया गया है। वीडियो में हर एक सेकंड एक दिन को दिखाता है। 



 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image