रायपुर:-राजधानी मेंआज निगम द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 5 अलग-अलग जोन में 5 लाख जुर्माना वसूले


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :राजधानी मेंआज निगम द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 5 अलग-अलग जोन में 5 लाख जुर्माना वसूले  , राजधानी में आज नगर निगम रायपुर के सभी जोनों के स्वास्थ्य एवं नगर निवेश विभाग की टीमो द्वारा नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करने एवं लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अभियान चलाया गया


नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना करने की कार्रवाई कमिश्नरों की अगुवाई में की जा रही है.प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर संबंधित दुकान संचालको पर कार्यवाही कर कड़ाई से जुर्माना वसूला जा रहा है,


जोन 1 की टीम ने लॉकडाउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने पर 123 लोगों पर 11800 रुपए, थूककर गंदगी फैलाने पर 231 लोगों पर 26980 रुपए, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 76 लोगों पर 7750 रुपए, लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 26 दुकानदारों पर 73500 रुपए कुल 456 लोगों से 1,20030 रुपए जुर्माना वसूला है..


इसी प्रकार जोन 2 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 251 लोगों पर 34030 रुपए लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 23 दुकानदारों पर 46 हजार कुल 274 लोगों से 80030 रुपए जुर्माना वसूला है,


जोन 4 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 1754 लोगों पर 127130 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 122 लोगों पर 1220 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 57 लोगों पर 10000 रू. कुल 1933 लोगों से 138350 रू. जुर्माना वसूला है.


जोन 5 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 603 लोगों पर 36860 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 154 लोगों पर 15400 रू सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 93 लोगों पर 17350 रू., कुल 850 लोगों से 69610 रू. जुर्माना वसूला है,


जोन 8 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 411 लोगों पर 34980 रू.थूककर गंदगी फैलाने पर 41 लोगों पर 7850 रू., सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 56 लोगों पर 5500 रू. कुल 508 लोगों से 48330 रू. जुर्माना वसूला है।


निगम के अनुसार अब ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी


Popular posts
अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ सहित इन इलाको मे होगी तेज बारिश, ओले गिरने की भी संभावना
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
अयोध्या में अब क्रूज बोट से देख सकेंगे सरयू आरती - ऐसा होगा रामायण क्रूज टूर
Image
पूर्व केंद्रिय विदेश और रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन, डॉ रमन ने ट्वीट कर जताया दुख
Image
लॉकडाउन के बाद घर पर पोछा लगाते दिखी एक्ट्रेस हिना खान
Image
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने कहा- 6 माह में एक्सप्रेस-वे तैयार होगा….
Image
कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया जूझ रही है - इसमे एलोपैथ से अधिक कारगर आयुर्वेद की दवाएं, रिसर्च में हुआ खुलासा
Image
शॉपिंग मॉल बनाने को लेकर बिल्डर की गोली मारकर हत्या
Image
अब आप घर मे बैठे कर सकते हैं Aadhaar Card अपडेट
Image