रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थलों, मॉल और ऑफिस के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, बरतनी होंगी ये सावधानियां


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनलॉक-1 के दौरान कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार रात रेस्टोरेंट, होटल, धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल और ऑफिस के लिए नई गाइडलाइन जारी की.


इन परिसरों में केवल बिना लक्षण वाले लोगों को और एक बार में सीमित संख्या में आगंतुकों को प्रवेश देने जैसी एहतियातों पर जोर दिया गया है.


इससे पहले, चार जून को मंत्रालय ने सरकारी एवं अर्द्धसरकारी परिसरों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOP) जारी की थीं लेकिन अब लोगों को इसे बेहतर ढंग से समझाने के लिए मंत्रालय ने रंग-बिरंगी तस्वीरों वाले दिशा-निर्देश नए फॉर्मेट में जारी किए हैं.


इसमें कहा गया, “जैसे-जैसे हम अनलॉक-1 में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमारे लिए कोविड संबंधी उचित आचरण का हर समय पालन करना आवश्यक है.”


सामान्य तौर पर नीचे दिए गए एहतियात बरतने को कहा गया है:


– चेहरा कवर करने के लिए फेस मॉस्‍क या कपड़े का उपयोग अनिवार्य है.


– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.


– सार्वजनिक स्थान पर थूकना सख्त वर्जित.


– साबुन / सैनिटाइजर से नियमित अंतराल में हाथ धोते रहें.


– सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रवेश के लिए लाइन में लगते समय 6 फुट की दूरी बनाए रखें


– रूमाल या अन्‍य चीजों से मुंह और नाक को अच्‍छे से कवर करें.


धार्मिक स्थल के लिए जो नई गाइडलाइन जारी हुई है, उसमें ये सावधानियां बरतने को कहा गया है:


– बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी.


– सैनिटाइजर की व्यवस्था करना अनिवार्य है.


– एट्रेंस गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है.


– जूते या चप्‍पल को अपने वाहन या बाहर ही निकालना होगा.


– प्रवेश से पहले हाथ और पैर को साबुन से अच्‍छी तरह से धोना होगा.


– सामाजिक दूरी नियम के अनुसार ही बैठना होगा.


– मूर्ति, देव प्रतिमा और किताबों को स्‍पर्श करने की अनुमति नहीं होगी.


– समूह में भक्ति संगीत गाने बजाने से बचें.


 


 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image