बालोद जिला मे, मोबाइल चोर को पकडऩे दुकानदार ने अपनाई अनोखी तकनीक, वीडियो जारी कर दिया ऐसा ऑफर, पुलिस भी हैरान


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :  बालोद जिला मुख्यालय के गंजपारा स्थित मोबाइल दुकान के काउंटर से एक युवक ने दुकानदार की नजर से बचकर मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने वाला युवक दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया।. जिला मुख्यालय के गंजपारा स्थित मोबाइल दुकान के काउंटर से एक युवक ने दुकानदार की नजर से बचकर मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने वाला युवक दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने थाने की जाने की बजाय अनोखी पहल करते हुए युवक को गलती सुधारने का मौका दिया है। दुकान के संचालक धर्मेंद्र ने चोरी करते हुए युवक का सीसी टीवी में कैद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए कहा है कि यदि युवक खुद से आकर मोबाइल वापस कर देता है तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएगा। यदि युवक ने ऐसा नहीं किया तब वह इस मामले में पुलिस की मदद लेगा। 


मोबाइल चोर को पकडऩे दुकानदार ने अपनाई अनोखी तकनीक, वीडियो जारी कर दिया ऐसा ऑफर, पुलिस भी हैरान


दिख रहा वीडियो में चेहरा साफ 


दुकानदार के मुताबिक यह पूरी घटना दो जुलाई की है। जब वह काउंटर छोड़कर दूसरे तरफ गया तो एक युवक दुकान में आया। अपना चेहरा छिपाते हुए काउंटर में रखे मोबाइल को चोरी कर अपने साथ ले गया। 


जब कंप्यूटर व रिकॉर्डर मॉनिटर को अपडेट किया तो युवक मोबाइल की चोरी करते हुए दिखा। युवक ने दुकान में घुसने से पहले चेहरा नहीं छुपाया था पर चोरी करने के लिए चेहरे को कपड़े से बांध लिया। रिकॉर्ड वीडियो में उसका चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image