छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों की प्रार्थनाओं में अब राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ को भी गाया जाएगा, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश


Report manpreet singh   


RAIPUR chhattisgarh VISHESH :रायपुर , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों की प्रार्थनाओं में अब राज्य गीत अरपा पैरी के धार को भी गाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार को प्रार्थना में शामिल करने का निर्णय लिया है। स्कूल खुलने के बाद अब छात्र राष्ट्रगीत राष्ट्रगान के साथ प्रदेश के राज्य गीत को भी गाते हुए नजर आएंगे… राज्य गीत को प्रार्थना में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। अब ये आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल तक भी पहुंचा दिया गया है।


बता दें कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पिछले साल अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया था, जिसे डॉ नरेंद्र देव वर्मा ने लिखा है। इस राज्य गीत में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का बखान किया गया है। राज्य गीत के प्रार्थना में शामिल हो जाने से अब प्रदेश के सभी स्कूली बच्चे हर दिन राज्य की संस्कृति से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की नदियों अरपा, पैरी और महानदी को भी जानेंगे।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image