छत्तीसगढ़ में आज रिकार्ड 197 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जिसमे रायपुर में 57 के साथ ही एक और ने तोड़ा दम


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :  छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में आज 197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर में आज भी सबसे ज्यादा 57 नए मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर आज 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ज​बकि एक संक्रमित मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गया। नए मरीज मिलने के बाद अब एक्टिव मरीज की संख्या 1282 हो गई है।


जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 57
बिलासपुर- 32
राजनांदगांव- 23
दुर्ग- 17
कवर्धा- 16
सरगुजा- 14
जांजगीर- 12
बेमेतरा- 9
जशपुर- 5
कोरबा- 4
रायगढ़- 3
बलौदाबाजार- 3
बलरामपुर- 1
अन्य राज्य- 1


रायपुर में एक्टिव केस 509


जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में आज फिर 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, शहर के डीकेएस अस्पताल और आजाद चौक थाना में भी मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 509 पहुंच गई है। बड़ी खबर यह है कि इन मरीजों में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ ही बीजेपी नेता के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की भी खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।


तिल्दा में किशोरी और युवक मिले पॉजिटिव
राजधानी से लगे तिल्दा में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 14 साल की किशोरी और युवक संक्रमित पाए गए हैं। मिशन अस्पताल के दो अलग—अलग वार्ड में दो मरीज मिले। बात दें कि दो दिन पहले ही यहां के डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं अब मिशन अस्पताल को सील कर दिया गया है। बीएमओ आशीष सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।



आज अब तक कुल 197 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1282 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/DZgLYzPoqW


— Health Department CG (@HealthCgGov) July 16, 2020



प्रदेश में आज 197 नए मरीज मिलने के बाद कुल आंकड़ा 4754 हो गया हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1282 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3451 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। आज 127 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image