दुर्ग जिले के गांव में रहकर 30 लाख के टर्न ओवर की बेकरी चलाने वाली वर्षा , खुद के पैरों में खड़े होकर दर्जनों को दे रही रोजगार


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :गांव में रहकर 30 लाख के टर्न ओवर की बेकरी चलाने वाली ये है दुर्ग जिले की वर्षा, खुद के पैरों में खड़े होकर दर्जनों को दे रही रोजगार l वर्षा अभी बेकरी के 50 तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेड के साथ ही क्रीम रोल, पेस्ट्री, केक आदि विभिन्न तरह के बेकरी आइटम तैयार करती हैं। वर्षा शर्मा एक छोटे से गांव उरला की महिला उद्यमी हैं। छोटे से बेकरी व्यवसाय से आरंभ कर अब बड़ी विनिर्माण ईकाई का सपना वर्षा पूरा कर चुकी हैं। मात्र 2 साल पहले उन्होंने अपना सेटअप डाला और आज उनकी विनिर्माण ईकाई में 30 लोग काम कर रहे हैं। इसके पीछे वर्षा का परिश्रम, हुनर और उद्यमशीलता तो है ही, जिला व्यापार एवं उद्यम केंद्र के अधिकारियों की भी बड़ी भूमिका है। जिन्होंने वर्षा को इस उद्यम के लिए लगातार उत्साहित किया। वर्षा ने 22 लाख का लोन पीएमईजीपी के तहत लिया। इसमें आठ लाख 75 हजार का अनुदान उन्हें मिला। आज उनके उद्यम का टर्न ओर 30 लाख से ज्यादा का है।



50 तरह के उत्पाद तैयार कर रही वर्षा


वर्षा अभी बेकरी के 50 तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेड के साथ ही क्रीम रोल, पेस्ट्री, केक आदि विभिन्न तरह के बेकरी आइटम तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि वे वेज केक तैयार करती हैं। बहुत सारे लोग अंडे वाला केक नहीं पसंद करते। ऐसे में दुकानदारों के पास वेज केक का आप्शन उपलब्ध होने से इसकी बिक्री अच्छी हो जाती है।


सफलता का राज गुणवत्ता से समझौता नहीं


वर्षा ने बताया कि वे उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हैं क्योंकि बेकरी के बिजनेस में गुणवत्ता सबसे अहम है। थोड़ा भी गुणवत्ता कम होने पर हम इसे नष्ट कर देते हैं। इस प्रकार अच्छे उत्पाद देकर, सप्लाई चेन को बेहतर कर हम लोग निरंतर बड़े बाजार को कैप्चर कर रहे हैं।


गांव में रहकर 30 लाख के टर्न ओवर की बेकरी चलाने वाली ये है दुर्ग जिले की वर्षा, खुद के पैरों में खड़े होकर दर्जनों को दे रही रोजगार


संभावनाओं के आधार पर करें चयन 


वर्षा का कहना है कि दृढ़ प्रयास करो तो सफलता मिलती है। साथ ही आपको व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर बिजनेस का चयन करना चाहिए। महिला उद्यमियों के लिए अनंत संभावनाएं हैं क्योंकि सरकार भी चाहती है कि महिला सशक्तिकरण हो। उन्होंने बताया कि उनके उद्यम में आधी संख्या महिलाओं की हैं।


अवसर पर्याप्त, आगे आएं उद्यमी


जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव शुक्ला ने बताया कि उद्यमियों को आगे बढ़ाने विभाग प्रतिबद्ध हैं। हम उद्यम के इच्छुक लोगों के प्रकरण भी तैयार कराते हैं और मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image