दुर्ग संभाग के दो दिग्गज मंत्रियों को मुख्यमंत्री भूपेश ने बनाया राज्य सरकार का प्रवक्ता


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :दुर्ग संभाग के दो दिग्गज मंत्री अब राज्य सरकार के प्रवक्ता की भी भूमिका अदा करेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकृत प्रवक्ता होंगे। दुर्ग संभाग के दो दिग्गज मंत्री अब राज्य सरकार के प्रवक्ता की भी भूमिका अदा करेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकृत प्रवक्ता होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन दोनों मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है। इससे पहले भी कैबिनेट सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर राज्य सरकार का पक्ष इन्ही दोनों मंत्रियों की तरफ से रखा जाता था। मीडिया की तरफ से लगातार इस बाबत मांग भी हो रही थी, कुछ मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया जाए, लिहाजा सरकार ने दो मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी दी है।


मध्यप्रदेश की राह पर छत्तीसगढ़ 


दरअसल मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सरकार के अधिकृत प्रवक्ताओं की नियुक्ति होती है। हालांकि छत्तीसगढ़ में कभी इस तरह की स्थिति नहीं रही, भाजपा शासनकाल में भी इस तरह से तीन मंत्रियों को सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन वो ज्यादा प्रभावी नहीं हो सका।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से दो मंत्रियों को सरकार का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्ति करने के पीछे उद्देश्य यही है कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली जानकारियों में विविधता ना रहे और जनता के बीच किसी भी विषय पर स्पष्ट जानकारी पहुंचे।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image