एप बैन पर चीन की प्रतिक्रिया --भारत के पास चीनी निवेशकों के कानूनी अधिकारों को बनाए रखने की जिम्मेदारी


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


 रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : देश में 59 चीनी मोबाइल एप पर बैन किए जाने के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। चीनी प्रवक्ता झाओ लिज़ियान के मुताबिक भारत के इस कदम से वो काफी चिंतित हैं, और स्थिति की पुष्टि कर रहे हैं।ऐप बैन किए जाने के बाद चीनी कंपनियों की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। टिकटॉक ने अपनी सफाई में कहा कि हम किसी प्रकार डाटा चीन के साथ साझा नहीं करते हैं।TikTok India के प्रमुख निखिल गांधी के मुताबिक "हमें संबंधित सरकारी स्टेकहोल्डर्स (हितधारक) के साथ मिलकर जवाब देने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टिकटॉक चीन की सरकार के साथ किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं करती है।सरकार ने सोमवार को बयान में कहा था कि 'उपलब्ध सूचना के आधार पर ये ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं'सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप को बंद करने का आदेश देने के बाद गूगल और एपल ने अपने स्टोर से ऐप को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टिकटॉक को गूगल प्लेस्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।गौरतलब है कि कि सरकार ने चीन को तगड़ा झटका देते हुए सोमवार को 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है, जिनको बैन किया गया है, उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीचैट, शेयरइट और कैम स्केनर समेत अन्य शामिल हैं।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image