हिस्ट्रीशीटर विकास दूबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका का ट्वीट - योगी सरकार पूरी तरह फेल, की CBI जांच की मांग !


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों को मारकर फरार हुआ आरोपी विकास दुबे पकड़ा गया है. अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले की अब सीबीआई जांच कराने की मांग कर दी है. प्रियंका का कहना है कि सीबीआई जांच से विकास दुबे के सारे कनेक्शन का पता लग जाएगा !


प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई. अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है !


... तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए। 


— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 9, 2020


कांग्रेस महासचिव ने आगे लिखा कि तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं. यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए !


गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी कानपुर मामले में योगी सरकार को निशाने पर ले चुकी है. इस मामले में यूपी पुलिस को पूरी तरह से फेल करार दे चुकी हैं. राहुल गांधी ने भी कानपुर मामले को लेकर ट्वीट किया था !


विकास दुबे के मामले में कई राजनीतिक कनेक्शन, पुलिसवालों के कनेक्शन की बात सामने आ रही है. ऐसे में अब जब विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में है तो हर किसी को उम्मीद है कि पूछताछ में सारे कनेक्शन के बारे में सच सामने आएगा  !प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा कि पुलिस को विकास दुबे की फोन कॉल सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि उसका भांडा फूट सके !


 


 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image