मुंबई एयरपोर्ट घोटाला : GVK ग्रुप के चेयरमैन और उनके बेटे के खिलाफ CBI में मामला दर्ज


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :मुंबई हवाई अड्डे के उन्नयीकरण और रखरखाव में अनियमितता बरते जाने से जुड़ा हुआ है मामला।  जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन जी वेंकट कृष्णा रेड्डी और उनके बेटे जीवी संजय रेड्डी के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। यह मामला मुंबई हवाई अड्डे के उन्नयीकरण और रखरखाव में अनियमितता बरते जाने से जुड़ा हुआ है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में 705 करोड़ रुपए के हेर-फेर के आरोप में यह कार्रवाई की गई। एफआईआर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुछ अफसरों, एमआईएल, जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और 9 दूसरी प्राइवेट कंपनियों के भी नाम हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घोटाले में सीबीआई ने जीवीके के अध्यक्ष और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिडेट के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ-साथ अन्य नौ कंपनियों के कई अधिकारियों के नाम भी शामिल किए हैं।


केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इनपर 705 करोड़ रुपये की अनियमितता और साल 2012-2018 के बीच सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।


सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिडेट कंपनी का गठन जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया ने कुछ विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर किया। इसमें 50.5 फीसदी की हिस्सेदारी जीवीके के पास है, वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image