राजधानी रायपुर में जोन आयुक्त पर बाइक चढ़ाने का प्रयास एवं मास्क नहीं लगाने पर विवाद --3 दबंग युवतियों सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज एवं खम्हारडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : राजधानी तेलीबांधा तालाब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मास्क न पहनने को लेकर युवतियों का चालान काटा गया। युवतियों ने चालान नहीं पटाने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इतना ही नहीं युवतियों ने जोन आयुक्त पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की है। बताया जा रहा है कि युवतियों के साथ कुछ लड़के भी मौजूद थे। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कों और युवतियों की गाड़ियों को जब्त कर लिया था। हालांकि मामला कायम करने में आनाकानी की जा रही थी।


इस मामले को आईबीसी 24 ने प्रमुखता से उठाया था। IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। निगम की टीम से विवाद करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 3 युवतियों, 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को खम्हारडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम की टीम शनिवार शाम तेलीबांधा तालाब इलाके में पहुंची थी। इस दौरान निगम की टीम ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। लेकिन वहां तीन युवतियों ने चालान पटाने से इनकार कर दिया और निगम की टीम से बहस करने लगे। बात इतना बढ़ा की युवतियों ने जोन आयुक्त पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image