शिक्षक जंगल-पहाड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे करा रहें पढ़ाईशिक्षक जंगल-पहाड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे करा रहें पढ़ाई


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : शिक्षक जंगल-पहाड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे करा रहें पढ़ाईशिक्षक जंगल-पहाड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे करा रहें पढ़ाई l कहते हैं यदि आप ठान ले तो लक्षित कार्य अपनी सुगमता के लिये रास्ते अपने आप खोज लेता जाता है, आवश्यकता है तो दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने काम के प्रति समर्पण की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थितियों में बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना पढाई तुंहर दुआर का क्रियान्वयन राज्य में किया जा रहा है। योजना के तहत गुरूजन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की अलख जगा रहे हैं।


कोरोना महामारी के चलते शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ा है, और स्कूल तीन महीनो से बंद है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के सुदूर अंचलों में जिला प्रशासन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए काफी गंभीरता से प्रयास कर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ ऑफ लाइन कक्षाओं का भी संचालन कर रहे हैं। शिक्षक घर-घर पहुंच कर बच्चों को शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वे इसके साथ ही घर-घर जाकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी बच्चों और पालकों को जागरुक करने का भी कार्य कर रहे हैं। नारायणपुर जिले में कई स्थानों पर नेटवर्क नहीं होने के बावजूद ऑफ लाइन क्लास का संचालन कर रहे हैं। यहां के गुरूजन शिक्षा के प्रसार के लिए काफी गंभीर है।


 नारायणपुर जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जहंा मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता वहां पर ऑफ लाईन क्लास के माध्यम से शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहें हैं। यहां के शिक्षकों को आभास हो गया है, कि केवल मोबाइल वाले माध्यम से सफलता नहीं मिल सकती है। शिक्षकों ने जंगल-पहाड़ों के बीच बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठाकर ऑफ़ लाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं। शिक्षक कोविड-19 से बचाव का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। सभी बच्चे मास्क लगाते है। बकायदा उनके हाथों को सेनेटाइज किया जाता है। अपनी क्लास में शिक्षक अपने मोबाइल से आने वाली शिक्षण सामग्री को दिखाते हैं, फिर उसे समझाते हैं। एन्ड्राइड मोबाइल की अभिभावकों के पास अनुपलब्धता का असर बच्चों की शिक्षा पर ना पड़े इसके लिए इन शिक्षकों के द्वारा किया जाने वाला यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि अनुकरणीय भी है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image