बघेल सरकार ने जारी की अनलॉक 04 की गाइडलाइंस, देखे आदेश




Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए अनलॉक 4 के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए अनलॉक 4 को 1 से 30 सितंबर तक संशोधित रूप में लागू करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

इसके तहत छत्तीसगढ़ में भी स्कूल व कॉलेज 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा 30 अगस्त को जारी निर्देशों में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोक हेतु निजी आयोजन सामान्यत: न किए जाने हेतु जनसाधारण को सलाह दी जाए।

यदि अपरिहार्य कारणों से ऐसे आयोजन किए जाने की आवश्यकता हो तो सोशल, फिजिकल डिस्टेंस, फेसमास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवाश तथा सेनिटाइजर सहित सावधानियां बरतते हुए आयोजन किए जाने की सलाह दी जाए।आयोजन स्थल पर सामान्य क्षमता 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों की संख्या न हो तथा निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों द्वारा भाग न लिया जाए।

21 सितंबर से ऑनलाइन टीचिंग, टेली-काउंसिलिंग व अन्य संबंधित कामों से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित स्कूलों में 50 प्रतिशत शिक्षकों को बुलाया जा सकेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति और स्कूलों का कंटेनमेंट जोन से बाहर होना जरूरी है।

वहीं, पीएचडी करने वाले शोधार्थियों और पीजी के छात्र जिन्हें प्रयोगशालाओं की जरूरत है, खुल सकेंगे। हालांकि इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय की सहमति जरूरी होगी। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागीय सचिवों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और सभी विभागाध्यक्षों को अनलॉक 4 लागू करने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश भेजकर उनसे आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image