छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर को हुआ कोरोना, अब सीएम बघेल समेत राज्य के 4 मंत्री आइसोलेशन पर


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH :छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सियासी 4 चेहरे अब कोरोना संक्रमण से खुद को बचा रहे हैं। सोमवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खुद को आइसोलेट करने की जानकारी दी। गृहमंत्री के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर को कोरोना हो गया है। इनके अलावा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने भी खुद को आईसोलेट कर लिया है।रविंद्र चौबे विधानसभा सत्र के दौरान संक्रमित विधायकों के संपर्क में आए थे। मंत्री डहरिया के बंगले से कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने भी खुद को ओएसडी और सुरक्षाकर्मी के संक्रमित होने के बाद आइसोलेट किया। जन संपर्क विभाग के प्रमुख अधिकारी तारण प्रकाश सिंहा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

30 हजार संक्रमण के मामले : बीती रात स्वाथ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार 92 हो गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1346 और राजधानी में 669 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में 7 मौतें हुई हैं, जिनमें रायपुर में 5 हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 485 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 16303 मरीज अस्पताल से घर जा चुके हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस 13520 हो गई है। वहीं डीडीनगर थाने में 2 दिन में 11 और गोलबाजार में 5 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। डीडी नगर थाने को आम लोगों के लीए बंद किया जा रहा है। अकेले रायपुर शहर में कोरोना के 24 घंटे में 669 नए संक्रमित मिले हैं। 6 हजार के आस-पास शहर में कोरोना के एक्टिव केस हैं। 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image