आइए सच्चाई जाने इस बात की --- क्या हर कोरोना मरीज के पीछे केंद्र सरकार से मिलेंगे 1.5 लाख रुपये ?


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :कोरोना वैश्विक महामारी के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच इस कोविड-19 महामारी से जुड़े तमाम दावे व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। इन दावों में कुछ सही होते हैं और कुछ एकदम गलत होते है। व्हाट्सऐप पर पिछले कुछ दिनों से एक मैसेज खूब वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार हर कोरोना संक्रमित मरीज के लिए म्यूनिसिपलिटी को 1.5 लाख रुपये दे रही है। इस मैसेज में दावा किया गया कि केंद्र सरकार हर कोविड-19 मरीज के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को 1.5 लाख रुपये दे रही है और इस वजह से कॉर्पोरेशन और प्राइवेट डॉक्टर्स नॉर्मल बुखार और सर्दी खासी वाले मरीजों को भी कोरोना संक्रमित बता रहे हैं।


बता दें कि मराठी में वायरल हुए इस मैसेज में दावा किया गया है, ‘केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को हर कोविड-19 मरीज के लिए 1.5 रुपये दिया जाएगा, इसलिए लोगों से गुजारिश है कि वो सतर्क रहें, क्योंकि कॉर्पोरेशन और प्राइवेट डॉक्टर्स इसी वजह से सामान्य बुखार और जुकाम वाले मरीजों को भी कोविड-19 मरीज बता रहे हैं।’ प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बताया है कि यह दावा एकदम फेक है और केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।


ट्वीट में लिखा गया, ‘दावाः व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार हर कोविड-19 मरीज के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को 1.5 लाख रुपये दे रही है। पीआईबी फैक्ट चेकः यह दावा फेक है, सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।’ भारत में कोविड-19 महामारी के 3,100,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।


 


 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image