बिल्डर के यहां आयकर छापा --- 100 से ज्यादा संपत्तियों का पता चला


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : भोपाल,  मध्यप्रदेश की राजधानी में आयकर विभाग की टीमों की फेथ बिल्डर के दफ्तर और कई स्थानों पर छापेमारी के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रही। छापेमारी में बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर और उससे जुड़े लोगों की अब तक 100 से अधिक संपत्तियों के बारे में पता चला है। आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को फेथ बिल्डर तोमर के ऑफिस सहित उसके और उससे जुड़े लोगों के 20 से अधिक ठिकानों पर गुरुवार की सुबह दबिश दी थी। कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। छापेमारी में अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आयकर दस्ते के हाथ लगे हैं। टीमों को जो दस्तावेज मिले हैं, उससे 100 से अधिक संपत्तियों की जानकारी सामने आई है।


सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को जिन संपत्तियों का पता चला है, उनमें भोपाल के रातीबढ़ में लगभग दो सौ एकड़ क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम है, इसके अलावा 20 से ज्यादा आवासीय भूखंड, सात फ्लैट, छह मकान, होटल, रिसोर्ट एवं आवासीय परियोजनाएं, शॉपिंग मॉल, दुकानों आदि में निवेश किया गया है। वहीं एक करोड़ से ज्यादा की नगदी भी मिली है। 


ज्ञात हो कि बिल्डर के यहां कई बड़े लोगों द्वारा निवेश किए जाने की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को छापा मारा था। इस टीमों ने पूरी गोपनीयता का ध्यान रखते हुए यह छापेमारी कार्रवाई की थी। यही कारण था कि आयकर विभाग की टीमें जिन गाड़ियों से भोपाल पहुंची थीं, उन पर कोविड से जुड़े पास चस्पा थे। 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image