मच्छरों से जु्ड़ी ये दिलचस्प बातो को नहीं जानते होंगे शायद आप

 


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में यह बीमारियां माहमारी की तरह फैलना शुरू हो जाती हैं। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया इनमें प्रमुख हैं।मच्छर देखने में भले ही छोटे से हों, लेकिन इनके काटने से होने वाली बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।

मच्छरों के ज़बरदस्त कहर के बाद से इन्हें शेर या सांप जैसे जानवरों से भी ज़्यादा खतरनाक माना गया है। इसके अलावा भी इनसे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। पढ़ें मच्छरों के बारे में 10 चौकानें वाली बातें।

#1. क्या आप जानते हैं कि नर मच्छर कभी नहीं काटते। जीं हां, आपने सही पढ़ा। लोगों को हमेशा मादा मच्छर ही काटती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की ज़रूरत होती है और वो उसे इंसानों के खून में मिलता है।

#2. मादा मच्छर एक वक्त में करीब 300 अंडे देती है। वहीं, एक मच्छर की आयु दो महीने से कम होती है। नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है।

#3. मच्छरों के दांत नहीं होते इसलिए वह अपने मुंह के नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं। एक मच्छर अपने वजन से तीन गुणा ज़्यादा खून पी सकता है।

#4. अगर आपको पसीना कुछ ज्यादा ही आता है, तो आपको मच्छर भी ज्यादा ही काटेंगे। पसीने की महक मच्छरों को खींचती है।

#5. अगर आप बीयर पीते हैं, तो मच्छर आपको अपना शिकार ज़रूर बनाएंगे। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो लोग बीयर पीते हैं मच्छर दूसरे के मुकाबले उनकी तरफ कुछ ज्यादा ही अट्रैक्ट होते हैं।

#6. मच्छरों को सिर्फ बीयर पीने वाले नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाएं और 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोग भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे लोगों को ये ज्यादा काटते हैं।

#7. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो इसकी खुशबू से मच्छर आपके आस-पास नहीं आएंगे। मच्छर तुलसी के पत्तों से दूर भागते हैं। 

#8. तुलसी के पत्तों के अलावा, मच्छरों को लैवेंडर, गेंदे के फूल और लहसुन की महक भी पसंद नहीं होती। ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है इससे भी मच्छर दूर ही रहते हैं।

#9. आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि मच्छरों की याद्दाश्त काफी तेज होती है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो आपके आसपास कम से कम 24 घंटों तक नहीं मंडराएगा।

#10. मच्छर इंसानों की महक को पहचानते हैं। वो आपकी महक से पहचान जाते हैं कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं।


Popular posts
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजिटिव
Image
अमेरिका ने WHO की फंडिंग रोकी.. चीन परस्ती और जानकारी छुपाने का आरोप..UN महासचिव बोले- यह करने का ठीक समय नहीं
Image
प्रदेश के गृह,पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी मीडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
RAIPUR SPECIAL : दिनाक 08 मार्च को " मयूर वाटिका भू- कल्याण समिति " का सेजबहार में प्लाट स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया
Image
गहने बेच कर वकील की फीस भरी अनिल अंबानी ने - एक समय वो भी था
Image
जम्मू भारी बारिश के कारण हुए भू-स्खलन और मिट्टी धंसने से 270 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज रामबन जिले में कई स्थानों पर बाधित हो गया
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
महिला कांस्टेबल ने साथ क्वारेंटीन होने BF को बनाया नकली पति, तभी आ पहुंची असली पत्नी फिर जो हुआ...
Image
क्वींस क्लब में गोलीकांड के बाद सख्त हुआ हाउसिंग बोर्ड - क्लब के ओरिजनल संचालक हरबक्श सिंह बत्रा को थमाई नोटिस , और पूछा…बिना अनुमति क्लब को दूसरे व्यक्ति को कैसे हंस्तांरित कर दिया
Image
आज लॉक डाउन मे मुख्यमन्त्री निवास मे मंत्री परिषद के द्वारा निम्न महत्वपूर्ण फैसले लिए गय
Image