ब्रिटेन में महात्मा गांधी के चश्मे की नीलामी, अमेरिकी ने 2,60,000 पौंड में खरीदा


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : लंदन, ब्रिटेन के एक नीलामी घर द्वारा सोने की परत चढ़े एक चश्मे की 2,60,000 पौंड (करीब दो करोड़ 55 लाख रुपए) में नीलामी की गई। माना जाता है कि इस चश्मे को महात्मा गांधी ने पहना था और उन्होंने इसे किसी को तोहफे में दिया था। अमेरिका के एक व्यक्ति ने बोली में इस चश्मे को खरीदा। चश्मे के 10,000 से 15,000 पौंड तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ऑनलाइन नीलामी में बोली बढ़ती गई। नीलामी घर ने कहा कि इसके लिए भारत, कतर, अमेरिका, रूस और कनाडा समेत दुनिया भर के लोगों ने बोली लगाई। ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स के नीलामीकर्ता एंडी स्टोव ने शुक्रवार को बोली लगाने की प्रक्रिया का समापन करते हुए कहा, अविश्वसनीय चीज का अविश्वसनीय दाम! जिन्होंने बोली लगाई उन सभी का धन्यवाद। स्टोव ने कहा कि ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन के लिए यह एक कीर्तिमान था और उन्होंने इस नीलामी को सदी की सबसे बड़ी नीलामी करार दिया। उन्होंने कहा, यह चश्मा पचास सालों तक आलमारी में रखा था। विक्रेता ने मुझसे कहा था कि यदि यह किसी काम का न हो तो फेंक देना। अब उसे इतने पैसे मिलेंगे कि उसकी जिंदगी बदल जाएगी। चश्मे के नए अनाम मालिक अमेरिका के एक संकलनकर्ता हैं।


दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड के साउथ ग्लूसेस्टरशायर के मंगोट्सफील्ड के एक वृद्ध ने यह चश्मा नीलामी के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि वह 2,60,000 पौंड का एक हिस्सा अपनी बेटी को देंगे अनाम विक्रेता के परिवार में यह चश्मा बहुत पहले से था। उनके पिता ने उन्हें बताया था कि उनके एक रिश्तेदार को यह तोहफे में मिला था जब वह दक्षिण अफ्रीका में 1910 से 1930 के बीच ब्रिटिश पेट्रोलियम में काम करते थे। चश्मे की प्रमाणिकता के बारे में स्टोव ने बताया कि विक्रेता ने जो कहानी बताई वह एकदम वैसी ही प्रतीत होती है जो उनके पिता ने उन्हें 50 साल पहले सुनाई थी। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती वर्षों में गांधी जी के पास यह चश्मा था।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image